उत्तराखंड में भाजपा सरकार का "1 साल नई मिसाल कार्यक्रम "

हल्द्वानी 22 मार्च -भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखंड मैं भाजपा शासन का 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है उस के उपलक्ष में जगह जगह पर बहुउद्देशीय शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

   भाजपा इस कार्यकाल को 1 साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत मना रही है जिसमें जिले के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे और सरकार द्वारा किए कार्यों में गरीब वर्गों के लिए एक साल में तीन गैस सिलेंडरों की व्यवस्था तथा राजस्व क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रेगुलर पुलिस को बहाल किया गया और राज्य में समान नागरिक संगीता को लागू कर कमेटी का गठन किया है इसके अलावा नकल विरोधी कानून को लागू कर नई मिसाल कायम की।       केदारनाथ व हेमकुंड मैं रोपवे का निर्माण तथा महिलाओं के लिए 30% आरक्षण की व्यवस्था की और देश में धर्मांतरण कानून को लागू किया इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की तथा प्रदेश में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए  1200 टावरो की स्वीकृति की है।

   जिलाधक्ष श्री बिष्ट ने कहां की प्रदेश में बीजेपी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदेश भर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।